Facebook SDK

1. नार्मल ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन का द्रवीभूत किया हुआ मिश्रण क्या कहलाता है?

Ans. द्रवित पेट्रोलियम गैस

2. आजकल सड़क की रोशनी में पीले लैम्प बहुतायत से प्रयुक्त हो रहे हैं। इन लैम्पों में निम्नलिखित में से किसका उपयोग करते हैं?

Ans. सोडियम

3. 'परजीनी फ़सल' (Transgenic Crop) 'स्वर्ण चावल' किस वांछनीय लक्षण के लिए तैयार की गई है?

Ans. विटामिन ए

4. किस एक जीव में पसलियों की संख्या सबसे अधिक 24 होती है?

Ans. मानव

5. गोबर गैस में मुख्यत: होता है-

Ans. मिथेन

6. किस धातु से बनाया गया मिश्रधातु हवाई जहाज़ तथा रेल के डिब्बे में पुर्जे बनाने के काम में लिया जाता है?

Ans. ऐल्युमिनियम

7. मानव हृदय में कक्षा की संख्या कितनी होती है?

Ans. चार

8. मानव शरीर में ह्यूमरस हड्डी कहाँ पाई जाती है?

Ans. ऊपरी भुजा

9. कौन-सा एक जीव चावल की फ़सल के लिए जैव उर्वरक का कार्य करता है?

Ans. नील हरित शैवाल

10. रबड़ उद्योग में बहुलता से प्रयोग किया जाता है-

Ans. ऐनिलीन

11. 'ऐल्डिहाइड' (Aldehyde) में पाया जाने वाला अभिक्रियाशील मूलक है-

Ans. –CHO

12. सोने को घोला जा सकता है-

Ans. नाइट्रिक एसिड तथा हाइड्रोक्लोरिक एसिड के मिश्रण में

13. सूक्ष्म जीव कहाँ मिलते हैं?

Ans. लवण युक्त जल में,रेतीली मिट्टी में,दलदल भूमि में

14. लाल सागर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?

Ans. शैवाल

15. ‘अश्रु गैस’ (Tear Gass) का रासायनिक नाम क्या है?

Ans. α-क्लोरो ऐसिटिफ़िनोन

16. कार्बोक्सिलिक अम्ल में उपस्थित अभिक्रियाशील मूलक है-

Ans. –COOH

17. किस वर्ग के पौधों में बीज बनते हैं, परंतु बीज नग्न रूप में पौधे पर लगे रहते हैं?

Ans. जिम्नोस्पर्म

18. सभी कवक सदैव होते हैं-

Ans. विविधपोषी

19. जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है?

Ans. एजोला

20. कवकों द्वारा संचित भोज्य पदार्थ किस रूप में संचित होते हैं?

Ans. ग्लाइकोजेन के रूप में

21. वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवक कहे जाते हैं-

Ans. कोर्टीकोलस

22. ‘प्लास्टर ऑफ़ पेरिस’ रासायनिक रूप से है-

Ans. कैल्सियम सल्फेट

23. सबसे बड़ा बीजाण्ड किसमें पाया जाता है?

Ans. साइकस

24. 'ताप जिप्सम' क्या है?

Ans. चूना

25. जब रक्त तप्त लोहे के ऊपर से भाप गुजारी जाती है तो कौन-सी गैस प्राप्त होती है?

Ans. हाइड्रोजन गैस

26. किसी आवेशित चालक का सम्पूर्ण आवेश उसके-

Ans. बाहरी पृष्ठ पर रहता है

27. एक लम्बी धारावाही कुण्डली क्या कहलाती है?

Ans. परिनालिका

28. पराश्रव्य तरंगों को सबसे पहले किसने सीटी बजाकर उत्पन्न किया था?

Ans. गाल्टन

29. जब एक कॉम्पेक्ट डिस्क (सीडी) सूर्य के प्रकाश में देखी जाती है तो इन्द्रधनुष के समान रंग दिखाई देते हैं। इसकी व्याख्या की जा सकती है-

Ans. अपवर्तन, विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर

30. यदि दो विद्युत आवेशों के मध्य दूरी को आधा कर दिया जाए तो उनके मध्य विद्युत बल का मान हो जायेगा-

Ans. चौगुना

31. विद्युत चुम्बक बनाने के लिए सामान्यत: किस धातु का प्रयोग किया जाता है?

Ans. लोहा

32. कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 तथा परमाणु भार 12 है। इसके नाभिक में कितने प्रोटॉन होंगे?

Ans.6

33. कीड़ों तथा हानि पहुँचाने वाले तत्त्वों को घरों से दूर भगाने के लिए किस तरंग को प्रयोग में लाया जाता है?

Ans. अल्ट्रासोनिक तरंग

34. किस गुण-धर्म के कारण जल से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है?

Ans. अपवर्तन

35. जब एबोनाइट की छड़ को बिल्ली की खाल से रगड़ते हैं तो एबोनाइट की छड़-

Ans. धनावेशित हो जाती है

36. विषुवत रेखा पर 'नति कोण' का मान कितना होता है?

Ans. 00

37. तत्त्व 92U235 में प्रोटॉनों की संख्या कितनी है?

Ans. 92

38. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है, जब प्रकाश आता है-

Ans. हीरे से काँच में

39. आप कार में जा रहे हैं। यदि आसमान से बिजली गिरने वाली हो तो सुरक्षित रहने के लिए आप-

Ans. कार की खिड़कियाँ बन्द कर लेंगे

40. चुम्बकीय सुई किस ओर संकेत करती है?

Ans. उत्तर

41. 'कृत्रिम रेडियो सक्रियता' की खोज किसने की थी?

Ans. एफ़. जोलियट व आई. क्यूरी

42. एक नैनो सेकेण्ड में कितने सेकेण्ड होते हैं?

Ans. 10-9 सेकेण्ड

43. घरों में विद्युत की पूर्ति 220 वोल्ट पर की जाती है। 220 वोल्ट क्या प्रदर्शित करता है?

Ans. औसत वोल्टेज

44. एक पादप कोशिका जंतु कोशिका से किसकी अनुपस्थिति से भिन्न होती है?

Ans. सैन्ट्रियोल्स (तारक केंद्रों की)

45. 'रडार' के आविष्कारक थे?

Ans. टेलर एवं यंग

46. विद्युत चुम्बक नर्म लोहे से क्यों बनाये जाते हैं?

Ans. अधिक चुम्बकीय प्रवृत्ति तथा अधिक धारण क्षमता के कारण

47. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते ग्रह का वेग-

Ans. अधिकतम होता है, जब ग्रह सूर्य के समीप होता है

48. एक न्यूक्लियोटाइ किसकी बनी होती है?

Ans. नाइट्रोजनी बेस, पैंटोस शर्करा तथा फ़ास्फ़ेट से

49. ‘नोबेल पुरस्कार’ एल्फ़्रेड नोबेल के नाम पर शुरू हुआ था, जिन्होंने खोज की थी-

Ans. डायनामाइट की

50. लिफ़्ट में किसी व्यक्ति का भार उसके वास्तविक भार से अधिक होता है, जब लिफ़्ट-

Ans. ऊपर की ओर त्वरित होती है

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post