Facebook SDK

1. वृद्धावस्था में मनुष्य की हड्डियाँ क्यों कमज़ोर हो जाती हैं?

Ans. कैल्सियम की कमी से

2. 'हाइड्रोलॉजी' के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है?

Ans. जल

3. किस तत्त्व को रसायन विज्ञान में आवारा तत्त्व की संज्ञा दी गई है?

Ans. हाइड्रोजन

4. 'वर्मी कम्पोस्ट' क्या है?

Ans. केंचुए द्वारा तैयार खाद

5.एक फ़सल के बाद खेत में दूसरी किस्म की फ़सल एकान्तर क्रम में उगाना क्या कहलाता है?

Ans. फ़सल चक्र

6. 'ब्लू टंग' रोग मुख्यत: किस पशु में होता है?

Ans. भेड़

7. अपने शरीर के अनुपात में सबसे बड़ा अंडा देने वाला पक्षी कौन-सा है?

Ans. कीवी

8. फ़सलों में नाइट्रोजन स्थरीकरण का कार्य करते हैं?

Ans. राइजोबियम बैक्टीरिया

9. किसने यह सर्वप्रथम दिखलाया कि प्रकाश तरंगों का विवर्तन होता है?

Ans. ग्रेमाल्डी

10. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति-

Ans. वैसी ही रहती है

11. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?

Ans. बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण

12. भारत के राष्ट्रीय प्राणी का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Ans. पैन्थोरा टाईग्रीस

13. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किसने किया था?

Ans. आइंस्टीन

14. प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने ज्ञात किया था?

Ans. रोमर

15. विद्युत आवेश को भंडारित करने के लिए प्रयुक्त उपकरण को क्या कहते हैं?

Ans. संधारित

16. विद्युत मरकरी लैम्प में रहता है-

Ans. नियोन और पारा

17. 'प्रकाश का तरंग सिद्धान्त' किसके द्वारा प्रस्थापित किया गया था?

Ans. हाइगेन्स

18. एक लेन्स का फ़ोकसान्तर 25 से.मी. है? उसकी क्षमता कितनी होगी?

Ans. +4D

19. प्रकाश में ध्रुवण की घटना से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगें हैं

Ans. अनुप्रस्थ

20. सूखा बालू चमकीला क्यों दिखाई देता है?

Ans. इसका कारण परावर्तन है

21.1.5 मीटर लम्बे व्यक्ति को अपना सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने के लिए आवश्यक दर्पण की न्यूनतम लम्बाई क्या होगी?

Ans. 0.75 मीटर

22. शुष्क सेल में किस प्रकार की ऊर्जा संग्रहीत रहती है?

Ans.रासायनिक ऊर्जा

23. फ़्यूज़ का तार किसका बना होता है?

Ans. सीसा और टिन

24. 'राष्ट्रीय वानस्पतिक शोध संस्थान' कहाँ स्थित है?

Ans. लखनऊ

25. जल से भरे किसी बर्तन में पड़ा एक सिक्का किस कारण से थोड़ा ऊपर उठा हुआ प्रतीत होता है?

Ans. प्रकाश के अपवर्तन के कारण

26. 'थर्मोकपल' (तापयुग्मक) ......... द्वारा बनाया जाता है।

Ans. दो असदृश धातुओं

27. वायु में ध्वनि का वेग लगभग कितना होता है?

Ans. 330 मीटर/सेकेण्ड

28. एक कार बैटरी में प्रयुक्त विद्युत अपघट्य होता है-

Ans. सल्फ्यूरिक अम्ल

29. मनुष्य के नेत्रों के स्वस्थ संचालन के लिए कौन-सा विटामिन महत्त्वपूर्ण है?

Ans. विटामिन ए

30. एक रासायनिक पदार्थ जो रक्त का थक्का बनाता है,

Ans. फिलोक्विनोस

31. मानव शरीर में यूरिया की अधिकतम मात्रा किसमें पायी जाती है?

Ans. मूत्र

32. व्यापारिक कॉर्क किससे प्राप्त होती है?

Ans. कॉर्क कैम्बियम

33. वायु प्रदूषक मनुष्य में रक्त दाब को बढ़ा देता है और हृदय सम्बंधी रोग पैदा करता है?

Ans. कैडमियम

34. ‘ईसीजी’ (ECG) है-

Ans. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ

35. रक्त लाल क्यों दिखाई देता है?

Ans. हीमोग्लोबिन के कारण

36. मानव में गुर्दे की पथरी में पाया जाने वाला प्रमुख रासायनिक यौगिक कौन-सा है?

Ans. कैल्सियम ऑक्सलेट

37. पादपों में जल तथा खनिज लवणों का संचालन किसके द्वारा होता है?

Ans. जाइलम

38. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण मुख्यत: हुआ है-

Ans. जीवों के श्वसन से

39. सामान्य व्यक्ति में दिल की धड़कन की औसत दर क्या होती है?

Ans. 72

50. 'वायूतक' (Aerenchyma) किसमें पाया जाता है?

Ans. हाइड्रोफाइट्स

41. किसी शृंखला में प्राथमिक उपभोक्ता होते हैं-

Ans. शाकाहारी

42. चौदह वर्ष की आयु के बच्चों के विकास के लिए कौन-सा सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है?

Ans. प्रोटीन

43. मानव के हृदय में कितने वॉल्व होते हैं?

Ans. चार

44. गर्भाशय में मानव भ्रूण किस द्रव में तैरता रहता है?

Ans. आम्नियाटिक द्रव

45. किसकी सक्रियता के कारण वृद्धि वलय बनती है?

Ans. अंत:रम्भीय एधा

46. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?

Ans. विटामिन सी

47. सोयाबीन में प्रोटीन का प्रतिशत होता है-

Ans. 42 प्रतिशत

48. निषेचित अण्डाणु के इम्प्लाटेशन के लिए गर्भाशय कौन-सा हार्मोन तैयार करता है?

Ans.एस्ट्रोजिन

49. किस वायु प्रदूषक के कारण मनुष्य में तंत्रिका तंत्र सम्बंधी रोग पैदा होता है?

Ans.सीसा

50. मैन्ग्रोव की खेती के लिए कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है?

Ans.दक्षिणी 24 परगना का सजनेख़ाली जंगल

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post