Facebook SDK

1. वायुमण्डलीय दबाब को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

Ans. बैरोमीटर

2. इलेक्ट्रॉन कितना आवेश वहन करता है?

Ans. एक यूनिट ऋणावेश

3. किस रंग की तरंगदैर्ध्य अधिकतम होती है?

Ans. लाल

4. लौह चुम्बकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं की असंख्य अतिसूक्ष्म संरचनाओं को क्या कहा जाता है?

Ans. डोमेन

5. चुम्बकीय याम्योत्तर और भौगोलिक याम्योत्तर के बीच के कोण को क्या कहते हैं?

Ans. चुम्बकीय दिकपात

6. पाइरोमीटर का प्रयोग किसे नापने में किया जाता है?

Ans. तापक्रम

7. जिस तत्त्व के परमाणु में दो प्रोटॉन, दो न्यूट्रॉन और दो इलेक्ट्रॉन हों, उस तत्त्व की द्रव्यमान संख्या कितनी होती है?

Ans. 4 (चार)

8. तारों के मध्य दूरी मापने की इकाई है-

Ans. प्रकाश वर्ष

9. किस रंग का सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजनक होता है?

Ans. लाल और हरा

10. 1 डोमेन (Domain) में परमाणुओं की कितनी संख्या होती है?

Ans. 1018 से 1021

11. नाभिक का आकार होता है-

Ans. 10-10 मी.

12. जब प्रकाश के लाल, हरे व नीले रंगों को समानुपात में मिलाया जाता है, तो परिणामी रंग कौन-सा प्राप्त होता है?

Ans. सफ़ेद

13. स्थायी चुम्बक किस पदार्थ का बना होता है?

Ans. फैरोमैग्नेटिक

14. कौन प्रतिचुम्बकीय (Diamagnatic) है?

Ans. बिस्मथ

15. टैकियॉन से तात्पर्य है-

Ans. प्रकाश की गति से तीव्र गति वाले कण

16. पोजिट्रॉन (Positron) की खोज किसने की थी?

Ans. एण्डरसन

17. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक?

Ans. बढ़ता है

18. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का

Ans. तीसरा नियम है

19. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?

Ans. गंधक

20. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?

Ans. लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

21. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?

Ans. हेनरी बेकरल

22. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?

Ans. रेडियोएक्टिव धर्मिता

23. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?

Ans. बैंगनी

24. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप-

Ans. बढ़ जायेगा

25. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

Ans. सात रंग

26. प्रकाशित तंतु में किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है?

Ans. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

27. ताप के सेल्सियस पैमाने पर परम शून्य ताप कितना होता है?

Ans.-273°C

28. शीत काल में जब झील की ऊपरी सतह का पानी बर्फ में बदल जाता है, फिर भी जलीय जंतु जीवित रहते हैं, क्योंकि-

Ans. पानी का घनत्व 4°C पर सबसे अधिक होता है, जिससे बर्फ के ऊपरी सतह के नीचे पानी रहता है

29. ध्वनि तीव्रता की डेसीबल में वह अधिकतम सीमा क्या है, जिसके ऊपर व्यक्ति सुन नहीं सकता?

Ans. 95 डेसीबल

30. किसी व्यक्ति को मुक्त रूप से घूर्णन कर रहे घूर्णी मंच पर अपनी (कोणीय) चाल कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans. अपने हाथ बाहर की तरफ़ फैला दे

31. एक धावक लम्बी छलांग लगाने से पहले कुछ दूरी तक दौड़ता है, क्योंकि-

Ans. छलांग लगाते समय उसके शरीर की गति जड़ता उसको ज़्यादा दूरी तय करने में मदद करती है

32. केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप है-

Ans. 310

33. ऊष्मा के संचरण (Transmission of Heat) की विधि कौन-सी है?

Ans.चालन (Conduction),संवहन (Convection),विकिरण (Radiation)

34. किसके द्वारा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है?

Ans. हवाई जहाज़ का उड़ान भरना

35. 54 कि.मी./घंटा के वेग का मान है-

Ans. 15 मीटर/सेकण्ड

36. भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को ऊँचाई से एक साथ गिराये जाने पर क्या होगा?

Ans. दोनों पत्थर जमीन पर एक साथ पहुँचेंगे

37. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियम और फ़ारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?

Ans. -40°

38. ऊष्मा के संरचण की किस विधि में पदार्थ के अणु एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्वयं नहीं जाते हैं?

Ans. चालन

39. नज़दीक आती रेलगाड़ी की सीटी की आवाज़ बढ़ती जाती है, जबकि दूर जाने वाली रेलगाड़ी के लिए यह घटती जाती है, यह घटना किसका उदाहरण है?

Ans. डॉप्लर प्रभाव

40. न्यूटन-मीटर किसका मात्रक है?

Ans. ऊर्जा

41. किस द्रव का घनत्व सबसे कम है?

Ans. पेट्रोल

42. फ़ारेनहाइट स्केल पर किसी वस्तु का ताप 212°F है, सेल्सियम पैमाने पर उस वस्तु का ताप कितना होगा?

Ans. 100°C

43. द्रवों तथा गैसों में ऊष्मा का स्थानांतरण किस विधि द्वारा होता है?

Ans. संवहन

44. चन्द्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक-दूसरे की बात नहीं सुन सकते। इसका क्या कारण है?

Ans. चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं है

45. पानी के ऊपर तेल फैल जाता है, क्योंकि-

Ans. तेल का पृष्ठ तनाव पानी से कम है

46. कोणीय संवेग एवं रेखीय संवेग के अनुपात की विमा (Dimention) क्या होगी?

Ans. M°L1T

47. सेल्सियम पैमाने का 0°C फ़ारेनहाइट स्केल के कितने डिग्री के बराबर होगा?

Ans. 32°

48. विद्युत केतली में पानी गर्म होता है-

Ans. संवहन के कारण

49. दूध से मक्खन निकाल लेने पर-

Ans. दूध का घनत्व बढ़ता है

50. 'बर्नोली प्रमेय' किस पर आधारित है?

Ans. ऊर्जा संरक्षण पर

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post