Facebook SDK

1. सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है-

Ans. आरबोरीकल्चर

2. निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है?

Ans. अवतल लेंस

3. 'जीव विज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

Ans. लैमार्क एवं ट्रैविरेनस ने

4. 'वनस्पति विज्ञान' के जनक कौन हैं?

Ans. थिओफ़्रैस्टस

5. 'चिकित्सा शास्त्र' का जनक किसे माना जाता है?

Ans. हिप्पोक्रेट्स

6. पुष्पों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

Ans.एन्थोलॉजी

7. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans. देहरादून

8. विद्युत मोटर सिद्धान्त के अनुसार कार्य करती है-

Ans. फ़ैराडे के नियम

9. परमाणु बम में सिद्धान्त कार्य करता है-

Ans. नाभिकीय विखण्डन

10. प्रकाश विद्युत सेल-

Ans. प्रकाश को विद्युत में बदलता है

11. घरों में पंखे, बल्ब आदि किस क्रम में लगे होते हैं?

Ans. समान्तर क्रम में

12. श्वेत (सफ़ेद) रक्त कणिकाओं का क्या कार्य है?

Ans. रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना

13. किस रुधिर वर्ग का व्यक्ति सर्वदाता होता है?

Ans. O

14. किसमें लोहे का अंश सबसे अधिक पाया जाता है?

Ans. हरी सब्ज़ियों में

15. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में सम्पन्न होता है?

Ans. छोटी आँत

16. कौन-सा आहार मानव शरीर में नये ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?

Ans. पनीर

17. मनुष्य के शरीर में 'एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका' कहाँ पाया जाता है?

Ans. आँत में

18. मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन चक्र किसने खोजा था?

Ans. रोनाल्ड रॉस ने

19. किसे 'जेली फिश' के नाम से जाना जाता है?

Ans. ऑरीलिया

20. किसके अधपके माँस को खाने से फीता कृमि मनुष्य की आँत में पहुँचता है?

Ans. सूअर

21.कौन एक उड़ने वाली छिपकली है?

Ans. ड्रेको

22. घोंसला बनाने वाला एकमात्र साँप कौन-सा है?

Ans.किंग कोबरा

23. भारत में पायी जाने वाली सबसे बड़ी मछली कौन-सी है?

Ans. ह्वेल शार्क

24. दालें किसका एक अच्छा स्रोत होती हैं?

Ans. प्रोटीन

25. देशी घी में से सुगन्ध क्यों आती है?

Ans. डाइएसिटिल के कारण

26. किसे 'झूठा सोना' कहा जाता है?

Ans. FeS2

27. किस एक प्रकार की तरंग का प्रयोग रात्रि दृष्टि उपकरण में किया जाता है?

Ans. अवरक्त तरंग

28. तड़ित चालक किस से बनाये जाते हैं?

Ans. ताँबा

29. मनुष्य में नर का गुणसूत्र सम्मिश्रण होता है-

Ans. XY

30. घरेलू मक्खी का लार्वा क्या कहलाता है?

Ans. मेंगोट

31. 'हरा थोथा' या 'हरा कसीस' किस रासायनिक पदार्थ का प्रचलित नाम है?

Ans. फ़ेरस सल्फ़ेट

32. एक लड़का तब उत्पन्न होता है, जबकि-

Ans. बच्चे में XY गुणसूत्र हों

33. कौन-सा रैखिक संरचना वाला अणु है?

Ans.CO2

34. वर्गीकरण की आधारीय इकाई क्या है?

Ans. स्पीसीज़

35. राजस्थान स्थित जावर की खानें किस खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं?

Ans. जस्ता

36. किसी चुम्बक की आकर्षण शक्ति सबसे अधिक कहाँ पर होती है?

Ans. दोनों किनारों पर

37. 'लैमार्कवाद' का मूल सिद्धान्त क्या है?

Ans. उपार्जित लक्षणों की वंशागति

38. द्रवित सोडियम क्लोराइड विद्युत धारा का प्रवाह कर सकता है, क्योंकि उसमें उपस्थित होते हैं-

Ans. मुक्त आयन

39. चाय के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है?

Ans. थिया साइनेन्सिस

40. किस धातु की कमी हो जाने से त्वचा पर खरोंच जैसी दिखने लगती है?

Ans. जस्ता

41. स्थायी चुम्बक जिस पदार्थ का बना होता है, वह होता है-

Ans. फ़ैरोमैग्नेटिक

42. 'जैव विकास' को सर्वप्रथम किसने समझाया था?

Ans. लैमार्क

43. कौन-सा ताँबे का शत्रु तत्त्व है?

Ans. गंधक

44. फूलगोभी का खाया जाने वाला भाग होता है-

Ans. पुष्पक्रम

45. 'एफ़ेड्रा' पौधे का कौन-सा भाग 'एफ़ेड्रिन' औषधि उत्पन्न करता है?

Ans. तना

46. किसने एक्स किरणों का आविष्कार किया था?

Ans. रौंट्जन

47. कोई भी नाव डूब जायेगी, यदि वह पानी हटाती है, अपने-

Ans. आयतन के बराबर

48. लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का क्या कारण है?

Ans. सल्फ़र यौगिक

49. हीमोफ़ीलिया एक आनुवंशिक विकार है, जो उत्पन्न करता है-

Ans. रक्त का स्पन्दन न होना

50. मानव में गुर्दे का रोग किसके प्रदूषण से होता है?

Ans. कैडमियम

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post