Facebook SDK


1. चेचक के प्रति टीकाकरण में समावेश किया जाता है-

Ans. जीवित प्रतिरक्षियों का

2. मेढ़क में निषेचन की प्रकृति होती है-

Ans. बाह्य

3. मानव शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं?

Ans. 12

4. मानव में यूरिया का निर्माण कहाँ होता है?

Ans. यकृत में

5. मानव में एफ़्लाटॉक्सिन खाद्य विषाक्तन द्वारा सामान्यत: कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

Ans. यकृत

6. जानवरों की एक जाति द्वारा उसी जाति के अन्य सदस्यों को आकर्षित करने के लिए मोचित किया जाने वाला रासायनिक द्रव्य है-

Ans. फ़ेरोमोन

7. मानव शरीर की सबसे प्रबल अस्थि होती है-

Ans. जबड़े में

8. योग्यतम की उत्तरजीविता' का प्रतिपादन किसने किया था?

Ans. डार्विन

9. आनुवंशिक रोगों में से कौन-सा यौन सम्बंधित है?

Ans. हीमोफ़ीलिया

10. मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी-

Ans. खोखली होती है

11. किसने हाइड्रोजन की खोज की थी?

Ans. कैवेन्डिश

12. 'विश्व पर्यावरण दिवस' कब मनाया जाता है?

Ans. 5 जून

13. दोषयुक्त वृक्क वाले व्यक्तियों के लिए अपोहन का उपयोग किया जाता है।

Ans. परासरण

14. मोम के निर्माण हेतु मधुमक्खी के शरीर के किस भाग में मोमस्रावी ग्रन्थियाँ होती हैं?

Ans. उदर भाग

15. 'एंथ्रेक्स वेक्सीन' का उपयोग किस पशु-रोग में किया जाता है?

Ans. गिल्टी रोग

16. 'टिबिया' नामक हड्डी किस अंग में पाई जाती है?

Ans. टाँग

17. प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिसे कहते हैं-

Ans. फ़ोटॉन

18. किसी अवरोध की कोर (किनारे) से प्रकाश का मुड़ना क्या कहलाता है?

Ans. विवर्तन

19. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?

Ans. किरीट (कोरोना)

20. दाँत का डॉक्टर किस प्रकार के दर्पण का प्रयोग करता है?

Ans. अवतल दर्पण

21. वायु का बुलबुला जल में किस प्रकार व्यवहार करेगा?

Ans. अवतल लेन्स की भाँति

22. जब साबुन का बुलबुला आवेशित किया जाता है, तब-

Ans. यह फैलता है

23. जब कोई वस्तु समानान्तर समतल दर्पणों के बीच रखी जाती है, तो बने हुए प्रतिबिम्बों की संख्या क्या होगी?

Ans. अनन्त

24. कौन-सा सिद्धान्त प्रकाश की तरंग प्रकृति की पुष्टि करता है?

Ans. व्यतिकरण का सिद्धान्त

25. आकाश नीला प्रतीत होता है, क्योंकि-

Ans. वातावरण के वायुकण सूर्य किरणें विकीर्णित करते हैं

26. फ़ैराडे का मान है-

Ans. 96,500 कूलॉम

27. वायु प्रदूषकों का विश्वसनीय संकेतक है-

Ans. लाइकेंस तथा मॉस

28. हीमोफ़ीलिया में-

Ans. रक्त का थक्का नहीं बनता है।

29. मलेरिया परजीवी तथा अमीबा को किस श्रेणी में रखा जाता है?

Ans. प्रोटोज़ोआ

29. जब एक सीडी (ऑडियो एवं वीडियो प्रणालियों में प्रयुक्त होने वाली कॉम्पैक्ट डिस्क) सूर्य के प्रकाश में देखी जाती है तो इन्द्रधनुष के समान रंग दिखाई पड़ते हैं। इसकी व्याख्या की जा सकती है-

Ans. अपवर्तन, विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर।

30. शुक्राणु और अंड के संयोग को कहते है-

Ans. केरियोगैमी

31. उचित रीति से कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण क्या है?

Ans. उसका अति उच्च अपवर्तन सूचकांक होता है।

32. धूप के चश्मे की पावर होती है-

Ans. 0 डायोप्टर

33. न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग होता है-

Ans. अन्तरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरीमिति में।

34. किसमें 'रोपेलियम' पाया जाता है?

Ans. ऑरेलिया में

35. किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है, जिसे वह-

Ans. परावर्तित करती है।

36. तेल जल के तल पर फैल जाता है। इसका क्या कारण है?

Ans. तेल का पृष्ठ तनाव जल से कम है।

38. जब दो व्यक्ति आपस में बात करते हैं, तब कितने डेसिबल ध्वनि उत्पन्न होती है?

Ans. लगभग 30 डेसिबल

39. वॉशिंग मशीन का कार्य सिद्धान्त है-

Ans. अपकेन्द्रण

40. रक्त मे लाल रुधिर कोशिकाओं की बढ़ी हुई संख्या को क्या कहते हैं?

Ans. पलीसैथीमिया

41. महासागर में डूबी हुई वस्तुओं की स्थिति जानने के लिए निम्न में से किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?

Ans. सोनार

42. धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्न में से कौन-सा उचित है?

Ans. ऊपर उजला, नीचे काला

43. 'क्रायोजिनिक्स' एक विज्ञान है, यह किससे सम्बंधित है?

Ans. निम्न तापमान से

44. जब किसी झील की तली से उठकर वायु का बुलबुला ऊपरी सतह तक आयेगा तो उसके आकार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. आकार बढ़ जायेगा

45. 'सेस्टोडा' में भोजन ग्रहण किया जाता है-

Ans. शरीर की सतह से

46. रेफ़्रीजरेटर में थर्मोस्टेट का क्या कार्य है?

Ans. एक समान तापमान को बनाये रखना

47. हवा में लोहे और लकड़ी की समान भार की गेंद को समान ऊँचाई से गिराने पर क्या होगा?

Ans. पृथ्वी पर दोनों एक साथ गिरेंगी।

48. जब ;0°C से 10°C तक जल को गर्म किया जाता है, तब जल का आयतन-

Ans. पहले बढ़ता है, बाद में घटता है।

49. कौन-सा एक शहद का प्रमुख घटक है?

Ans. फ़्रक्टोस

50. जैविक सिस्टम में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज करने में उत्तरदायी पदार्थ कौन-सा है?

Ans. एन्जाइम

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post