Facebook SDK


1. बर्फ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि दाब बढ़ाने पर बर्फ का गलनांक-

Ans. घट जाता है

2. अपद्रव्यों को मिलाने से गलनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans. घटता है

3. प्रिज़्म (Prism) में प्रकाश के विभिन्न रंगों का विभाजन क्या कहलाता है?

Ans. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण

4. वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है?

Ans. धूलकण

5. एक बिजली के बल्ब की अपेक्षा एक फ़्लोरेसेंट ट्यूब को अधिमान (Preferred) क्यों दिया जाता है?

Ans. इसमें प्रकाश प्रसारित/विकीर्ण करने हेतु अधिक बाह्य सतह होती है,वोल्टेज के उतार-चढ़ाव का प्रभाव इस पर नहीं पड़ता,ट्यूब में विद्युत ऊर्जा लगभग पूर्ण रूप से प्रकाश में परिवर्तित हो जाती है

6. किसी ठोस पदार्थ के बिना द्रव में बदले सीधे वाष्प अवस्था में परिवर्तित होने को क्या कहते हैं?

Ans. उर्ध्वपातन

7. ख़तरे के संकेतों के लिये लाल प्रकाश का प्रयोग क्यों किया जाता है?

Ans. इसका प्रकीर्णन सबसे कम होता है

8. प्रिज़्म (Prism) से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में क्यों विभक्त हो जाती हैं?

Ans. विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है

9. हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या कितनी होती है?

Ans. 1 (एक)

10. पर्वतों पर आच्छादित हिम (बर्फ) के सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का क्या कारण है?

Ans. यह सूर्य से प्राप्त अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देती है

11. विद्युत बल्ब का तंतु धारा प्रवाहित करने से चमकने लगता है, परंतु तंतु में धारा ले जाने वाले तार नहीं चमकते। इसका क्या कारण है?

Ans. तंतु का प्रतिरोध तारों की अपेक्षा अधिक होता है।

12. जब टीवी का स्विच ऑन किया जाता है तो-

Ans. दृश्य तुरंत प्रारम्भ हो जाता है, लेकिन श्रव्य बाद में सुनाई देता है, क्योंकि ध्वनि प्रकाश की अपेक्षा कम वेग से चलती है।

13. अम्ल वह पदार्थ है जो-

Ans. प्रोटॉन देता है

14. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?

Ans. जे. जे. थॉमसन

15. किसी पहाड़ी की चोटी पर जल अपेक्षाकृत कम ताप पर ही उबलने लगता है, क्योंकि-

Ans. वायुमण्डलीय दाब कम रहता है।

16. स्वतन्त्र ऑक्सीजन किसके लिए विष का काम करती है?

Ans. अनॉक्सीकृत जीवाणु

17. क्षार वह पदार्थ है जो-

Ans. प्रोटॉन ग्रहण करता है

18.पानी का त्रिगुणात्मक बिन्दु (Triple Point) होता है-

Ans. 273.16K

19. ठोस कपूर से कपूर वाष्प बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

Ans. ऊर्ध्वपातन

20. शुष्क सेल (बैटरी) में किनका विद्युत अपघट्यों के रूप में प्रयोग होता है?

Ans. अमोनियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड

21. सितारों में अक्षय ऊर्जा के स्त्रोत का क्या कारण है?

Ans. हाइड्रोजन का हीलियम में परिवर्तन

22. अम्ल व क्षारों की अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ क्या कहलाते हैं?

Ans. लवण

23. किसी द्रव का वाष्पीकरण होने से उसका तापमान-

Ans. घटेगा

24. मिट्टी के घड़े में पानी का ठंडा होना किस पर निर्भर करता है?

Ans. बाह्य ताप पर, वायुमण्डल की आर्द्रता पर, वायु पर

25. सामान्यत: प्रयोग में लायी जाने वाली प्रतिदीप्ति ट्यूबलाइट पर अंकित होता है?

Ans. 6500K

26. किस विधि से ऊष्मा स्थानांतरण को न्यूनतम करने के लिए थर्मस फ़्लास्क की दीवारों पर कलई की जाती है?

Ans. विकिरण

27. शुद्ध पदार्थ में कोई अन्य पदार्थ मिला देने पर इसके गलनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Ans. गलनांक घट जाता है

28. यदि एक व्यक्ति दो समतल दर्पण जो 60° कोण पर आनत है, के बीच खड़ा हो तब उसे कितने प्रतिबिम्ब दिखेंगे?

Ans. 5

29. इन्द्रधनुष कितने रंग दिखाता है?

Ans. 7

30. एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत ऊर्जा का स्रोत क्या होता है?

Ans. सौर बैटरी

31. किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में लगी ऊष्मा क्या कहलाती है?

Ans. विशिष्ट ऊष्मा

32. मिश्र धातुओं के गलनांक उनके अवयवी धातुओं की अपेक्षा-

Ans. निम्न होते हैं

33. पानी में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा, जैसे ...... करता है।

Ans. अवतल लेंस

34. रेगिस्तान में मरीचिका जैसी घटना का कारण क्या है?

Ans. प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

35. किसके द्वारा विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदला जाता है?

Ans. विद्युत मोटर

36. सर्वोच्च विशिष्ट ऊष्मा का मान किसका होता है?

Ans. जल

37. द्रव से वाष्प में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को क्या कहते हैं?

Ans. वाष्पन

38. जल के अन्दर वायु का बुलबुला कैसा व्यवहार करता है?

Ans. अपसारी लेन्स जैसा

39. इन्द्रधनुष का निर्माण किस कारण से होता है?

Ans. परावर्तन एवं अपवर्तन

40. रासायनिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण होता है-

Ans. इलेक्ट्रोलाइसिस द्वारा

41. दिन के समय पृथ्वी समुद्र के जल की अपेक्षा बहुत जल्दी गर्म हो जाती है, क्योंकि-

Ans. जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता काफ़ी अधिक होती है

42. ठोस से द्रव में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को क्या कहते हैं?

Ans. गलन

43. यदि किसी चश्मे के लेंस की क्षमता +2 डायोप्टर हो तो इसके फोकस की दूरी कितनी होगी?

Ans. 50 से.मी.

44. आकाश का रंग नीला क्यों प्रतीत होता है?

Ans. प्रकीर्णन के कारण

45. एकीकृत परिपथ में प्रयुक्त अर्द्धचालक चिप किसकी बनी होती है?

Ans. सिलिकॉन

46. निम्नतापी इंजनों (Cryogenic Engine) का अनुप्रयोग कहाँ होता है?

Ans. रॉकेट प्रौद्योगिकी में

47. दाब बढ़ने से किसी द्रव के क्वथनांक पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. बढ़ेगा

48. एक उत्तल लेंस को जब पानी में डुबोया जाता है तो उसकी क्षमता-

Ans. घट जाती है

49. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है, क्योंकि-

Ans. छोटी तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश बड़ी तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश की अपेक्षा वायुमंडल के द्वारा अधिक प्रकीर्णित होता है

50. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्टधारा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को क्या कहते हैं?

Ans. रेक्टीफ़ायर

Post a Comment

leave a comment!

Previous Post Next Post